EN اردو
नामा तिरा मैं ले कर मुँह देख रह गया था | शाही शायरी
nama tera main le kar munh dekh rah gaya tha

ग़ज़ल

नामा तिरा मैं ले कर मुँह देख रह गया था

आसिफ़ुद्दौला

;

नामा तिरा मैं ले कर मुँह देख रह गया था
क्या जानिए कि क़ासिद क्या मुझ को कह गया था

कूचे से अपने तू ने मुझ को अबस उठाया
सब तो चले गए थे इक मैं ही रह गया था

पहले जो आँसू देखा लोहू सा लाल तुम ने
नासेह वो दिल हमारा ख़ूँ हो के बह गया था

कुछ भी न सूझता था उस बिन मुझे तो 'आसिफ़'
जिस दिन सती यहाँ से वो रश्क-ए-मह गया था