EN اردو
न वो ख़िज़ाँ रही बाक़ी न वो बहार रही | शाही शायरी
na wo KHizan rahi baqi na wo bahaar rahi

ग़ज़ल

न वो ख़िज़ाँ रही बाक़ी न वो बहार रही

अख़्तर शीरानी

;

न वो ख़िज़ाँ रही बाक़ी न वो बहार रही
रही तो मेरी कहानी ही यादगार रही

वही नज़र है नज़र जो बईं-हमा पस्ती
सितारा-गीर रही कहकशाँ शिकार रही

शब-ए-बहार में तारों से खेलने वाले
किसी की आँख भी शब भर सितारा-बार रही

तमाम उम्र रहा गरचे मैं तही-पहलू
बसी हुई मिरे पहलू में बू-ए-यार रही

कोई अज़ीज़ न ठहरा हमारे दफ़्न के बाद
रही जो पास तो शम्अ सर-ए-मज़ार रही

वो फूल हूँ जो खिला हो ख़िज़ाँ के मौसम में
तमाम उम्र मुझे हसरत-ए-बहार रही

कभी न भूलेंगी उस शब की लज़्ज़तें 'अख़्तर'
कि मेरे सीने पे वो ज़ुल्फ़-ए-मुश्क-बार रही