EN اردو
मिली राह वो कि फ़रार का न पता चला | शाही शायरी
mili rah wo ki farar ka na pata chala

ग़ज़ल

मिली राह वो कि फ़रार का न पता चला

ग़ुलाम मुर्तज़ा राही

;

मिली राह वो कि फ़रार का न पता चला
उड़ा संग से तो शरार का न पता चला

जो खिंचे खिंचे मुझे लग रहे थे यहाँ वहाँ
किसी एक ऐसे हिसार का न पता चला

रहा जाते जाते न देख सकने का ग़म हमें
वो ग़ुबार उठा कि सवार का न पता चला

रही हिज्र में जो इक एक पल की ख़बर मुझे
तो विसाल में शब-ए-तार का न पता चला

कई मौसमों से तलाश में है मिरी नज़र
किसी गुलसिताँ से बहार का न पता चला