EN اردو
मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़र जाती है हर रात मिरे | शाही शायरी
mauj-e-KHun sar se guzar jati hai har raat mere

ग़ज़ल

मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़र जाती है हर रात मिरे

फ़ुज़ैल जाफ़री

;

मौज-ए-ख़ूँ सर से गुज़र जाती है हर रात मिरे
फूट कर ख़्वाबों में रोता है कोई सात मिरे

अब न वो गीत न चौपाल न पनघट न अलाव
खो गए शहरों के हंगामों में दिहात मिरे

ज़िंदगी भूल गई अपने ग़मों में इस को
दौलत दर्द वफ़ा भी न लगी हात मिरे

मुद्दतों पहले कि जब तुझ से तआरुफ़ भी न था
तेरी तस्वीर बनाते थे ख़यालात मिरे