EN اردو
मंज़र-ए-सुबह दिखाने उसे लाया न गया | शाही शायरी
manzar-e-subh dikhane use laya na gaya

ग़ज़ल

मंज़र-ए-सुबह दिखाने उसे लाया न गया

अहमद मुश्ताक़

;

मंज़र-ए-सुबह दिखाने उसे लाया न गया
आती जाती रहीं शामें कोई आया न गया

रात बिस्तर पे खुले चाँद में सोता था कोई
मैं ने चाहा कि जगाऊँ तो जगाया न गया

एक मुद्दत उसे देखा उसे चाहा लेकिन
वो कभी पास से गुज़रा तो बुलाया न गया

घेरे रहती थी उसे एक जहाँ की नज़रें
फिर जो देखा तो वो उस आन में पाया न गया

सर उठाते ही कड़ी धूप की यलग़ार हुई
दो क़दम भी किसी दीवार का साया न गया

था मुक़र्रर कि मुलाक़ात रहेगी उस से
वो तो पहुँचा था मगर मुझ से ही आया न गया