EN اردو
लोग हर-चंद पंद करते हैं | शाही शायरी
log har-chand pand karte hain

ग़ज़ल

लोग हर-चंद पंद करते हैं

अब्दुल वहाब यकरू

;

लोग हर-चंद पंद करते हैं
आशिक़ाँ कब पसंद करते हैं

जामा-ज़ोबाँ दिखा के क़द अपना
दिल-ए-उश्शाक़ बंद करते हैं

निगह-ए-गर्म सीं सदा आशिक़
आतिश-ए-दिल बुलंद करते हैं

शोख़-चश्माँ ले जाने कूँ दिल के
ख़म-ए-अबरू कमंद करते हैं

जो कि तुझ लाल-ए-लब के तालिब हैं
क़ंद कूँ कब पसंद करते हैं

गर नहीं मसख़रा रक़ीब उस कूँ
लोग कवें रीश-ए-ख़ंद करते हैं

जो कि चलते हैं इश्क़ की रह में
दिल कूँ 'यकरू' समंद करते हैं