EN اردو
क्यूँ ख़फ़ा तू है क्या कहा मैं ने | शाही शायरी
kyun KHafa tu hai kya kaha maine

ग़ज़ल

क्यूँ ख़फ़ा तू है क्या कहा मैं ने

अब्दुल रहमान एहसान देहलवी

;

क्यूँ ख़फ़ा तू है क्या कहा मैं ने
मर कहा तू ने मर्हबा मैं ने

क्यूँ सुराही-ए-मय को दे पटका
तू ने तोड़ा या बेवफ़ा मैं ने

ना-तवानी में ये तवानाई
दिल को तुझ से उठा दिया मैं ने

दे के ये तुझ को ये लिया कि दिया
गौहर-ए-बे-बहा लिया मैं ने

क्यूँ ख़ुम-ए-मय को मोहतसिब तोड़ा
क्या किया मैं ने क्या किया मैं ने

क्यूँ न रुक रुक के आए दम मेरा
तुझ को देखा रुका रुका मैं ने

गुल हज़ारों में शम्अ'-ए-ऐश 'एहसाँ'
जैसे उस गुल को दिल दिया मैं ने