EN اردو
कुछ डूबता उभरता सा रहता है सामने | शाही शायरी
kuchh Dubta ubharta sa rahta hai samne

ग़ज़ल

कुछ डूबता उभरता सा रहता है सामने

सुल्तान अख़्तर

;

कुछ डूबता उभरता सा रहता है सामने
हर लम्हा इक तिलिस्म-ए-तमाशा है सामने

उड़ती है सेहन-ए-दिल में तही-मंज़री की ख़ाक
रंगों का इक हुजूम सा बिखरा है सामने

बिखरी हुई है धुँद सर-ए-शीशा-ए-तलब
बे-रंग-ओ-नूर अक्स-ए-तमन्ना है सामने

ज़ुल्मात-ए-इंतिशार में आँखें खुली रखो
तुम जिस को ढूँडते हो वो दुनिया है सामने

इक ख़ौफ़-ए-बे-पनाह है आँखों के आर-पार
तारीकियों में डूबता लम्हा है सामने

हम फिर भी जुस्तुजू में भटकते हैं दर-ब-दर
हालाँकि हर क़दम पे वो रहता है सामने