EN اردو
काकरोचों मकड़ियों की फ़स्ल आ कर तू भी देख | शाही शायरी
kakrochon makDiyon ki fasl aa kar tu bhi dekh

ग़ज़ल

काकरोचों मकड़ियों की फ़स्ल आ कर तू भी देख

अतीक़ुल्लाह

;

काकरोचों मकड़ियों की फ़स्ल आ कर तू भी देख
उम्र-भर देखा जो मैं ने वो घड़ी-भर तू भी देख

इक मुसलसल बे-वक़ूफ़ी का अमल है ज़िंदगी
मेरे हिस्से में जो आया वो मुक़द्दर तू भी देख

दूसरे के तजरबे पर टेढ़ी बुनियादें न रख
बल्ब को अपनी हथेली से पिचक कर तू भी देख

ख़्वाहिशें कीड़े-मकोड़ों की तरह मरने लगीं
ख़ुद-कुशी की वारदातों का ये मंज़र तू भी देख

देख अंदर की रगड़ कितनी अज़िय्यत-नाक है
तंग का बोसी ख़लाओं में उतर कर तू भी देख