EN اردو
जी को रोग लगा बैठा जी के रोग से मरता हूँ | शाही शायरी
ji ko rog laga baiTha ji ke rog se marta hun

ग़ज़ल

जी को रोग लगा बैठा जी के रोग से मरता हूँ

हरी चंद अख़्तर

;

जी को रोग लगा बैठा जी के रोग से मरता हूँ
इस में किसी से शिकवा क्या अपनी करनी भरता हूँ

तर्क-ए-गुनाह ऐ वाइ'ज़-जी दिल से नहीं मजबूरी है
आप ख़ुदा से डरते हैं मैं दुनिया से डरता हूँ

दुनिया से कुछ फ़ैज़ न था दुनिया को तज बैठा हूँ
अल्लाह से उम्मीदें हैं अल्लाह अल्लाह करता हूँ

दूर तो हट जाऊँ लेकिन फ़िक्र-ए-मोहब्बत ने मारा
बेहद नाज़ुक रिश्ता है टूट न जाए डरता हूँ

काविश-ए-पैहम आख़िर तक हासिल-ए-मर्ग-ए-मायूसी
ये भी कोई जीना है किस जीने पर मरता हूँ