EN اردو
जब पियारा गिला सुनाता है | शाही शायरी
jab piyara gila sunata hai

ग़ज़ल

जब पियारा गिला सुनाता है

अलीमुल्लाह

;

जब पियारा गिला सुनाता है
इश्क़ ताज़ा बदन में आता है

होश जाता है सर सूँ सब यक बार
जब घुँघट खोल मुख दिखाता है

तब अदू देख कर मुझे मेरा
मार के मिस्ल पेच खाता है

ख़ाक होता है बल्कि जल उस वक़्त
मुझ को ख़ल्वत में जब बुलाता है

मुझ को ले जा प्यास अपस घर में
बादा-ए-वस्ल फिर पिलाता है

कर मजाज़ी में फ़न हक़ीक़त का
हासिदाँ के दिलाँ जलाता है

शेर तेरा अजब 'अलीमुल्लाह'
शोला-ए-इश्क़ को चताता है