EN اردو
हद्द-ए-बदन में मेरी ज़ात आ नहीं रही है | शाही शायरी
hadd-e-badan mein meri zat aa nahin rahi hai

ग़ज़ल

हद्द-ए-बदन में मेरी ज़ात आ नहीं रही है

फ़रहत एहसास

;

हद्द-ए-बदन में मेरी ज़ात आ नहीं रही है
भागी हुई है ऐसी हाथ आ नहीं रही है

इक साथ कर रहा हूँ इतनी बहुत सी बातें
होंठों पे कहने वाली बात आ नहीं रही है

सूरज मिरा पड़ा है आँखों के रास्ते में
दिन ढल चुका है कब का रात आ नहीं रही है

बाज़ार में घिरा हूँ और शोर हो रहा है
मेरी समझ में कोई बात आ नहीं रही है

दुनिया से बात कर के बद-ज़ात हो गया मैं
अब मेरे घर मिरी ही ज़ात आ नहीं रही है

जिस रात फ़रहत-एहसास अपनी हदों से निकले
वो माँ की कोख जैसी रात आ नहीं रही है