EN اردو
हाशिए पर कुछ हक़ीक़त कुछ फ़साना ख़्वाब का | शाही शायरी
hashiye par kuchh haqiqat kuchh fasana KHwab ka

ग़ज़ल

हाशिए पर कुछ हक़ीक़त कुछ फ़साना ख़्वाब का

शाहिद माहुली

;

हाशिए पर कुछ हक़ीक़त कुछ फ़साना ख़्वाब का
इक अधूरा सा है ख़ाका ज़िंदगी के बाब का

रंग सब धुँदला गए हैं सब लकीरें मिट गईं
अक्स है बे-पैरहन उस पैकर-ए-नायाब का

ज़र्रा ज़र्रा दश्त का माँगे है अब भी ख़ूँ-बहा
मुँह छुपाए रो रहा है क़तरा क़तरा आब का

साँप बन कर डस रही हैं सब तमन्नाएँ यहाँ
कारवाँ आ कर कहाँ ठहरा दिल-ए-बे-ताब का

कोह-ए-तन्हाई का 'शाहिद' ज़र्रा ज़र्रा टूटना
पारा पारा हो गया है अब जिगर सीमाब का