EN اردو
बंदे हैं तेरी छब के मह से जमाल वाले | शाही शायरी
bande hain teri chhab ke mah se jamal wale

ग़ज़ल

बंदे हैं तेरी छब के मह से जमाल वाले

वली उज़लत

;

बंदे हैं तेरी छब के मह से जमाल वाले
सब गुल से गाल वाले सुम्बुल से बाल वाले

सीधी अदा भी भूले गए दाग़ हो छबीले
ऐ टेढ़ी चाल वाले ठोड़ी के ख़ाल वाले

मत हो तू नीला पीला बख़्त-ए-सियह कर उजली
ऐ अल्फी शाल वाले भगवे रुमाल वाले

कर सुर्मा ख़ाक-सारी दिल की नयन से देखा
चल गए वो हाल वाले रह गए हैं क़ाल वाले

धूपों में पी जो निकले तब आब-पाशी करने
दंग-ओ-दवाल वाले होवें पखाल वाले

'उज़लत' की आहों आगे तेरी निगाहों आगे
क्या शो'ले झाल वाले क्या नेज़े भाल वाले