EN اردو
बंदा अगर जहाँ में बजाए ख़ुदा नहीं | शाही शायरी
banda agar jahan mein bajae KHuda nahin

ग़ज़ल

बंदा अगर जहाँ में बजाए ख़ुदा नहीं

शैख़ ज़हूरूद्दीन हातिम

;

बंदा अगर जहाँ में बजाए ख़ुदा नहीं
लेकिन नज़र करो तो ख़ुदा से जुदा नहीं

नुक़्ते का फ़र्क़ है गा ख़ुदा और जुदा में देख
सूरत में गर छुपा है ब-मअ'नी छुपा नहीं

हर शय के बीच आप निहाँ हो अयाँ हुआ
देखा तो हम ने उस सा कोई ख़ुद-नुमा नहीं

हैरान अक़्ल-ए-कुल की है उस की सिफ़त को देख
सब जा में जल्वा-गर है मगर एक जा नहीं

लज़्ज़त चखा के दिल के तईं हिज्र ओ वस्ल की
'हातिम' से मिल रहा है और अब तक मिला नहीं