EN اردو
बात करनी है बात कौन करे | शाही शायरी
baat karni hai baat kaun kare

ग़ज़ल

बात करनी है बात कौन करे

कुमार विश्वास

;

बात करनी है बात कौन करे
दर्द से दो दो हाथ कौन करे

हम सितारे तुम्हें बुलाते हैं
चाँद न हो तो रात कौन करे

अब तुझे रब कहें या बुत समझें
इश्क़ में ज़ात-पात कौन करे

ज़िंदगी भर की थे कमाई तुम
इस से ज़्यादा ज़कात कौन करे