EN اردو
2 लाइन शायरी शायरी | शाही शायरी

2 लाइन शायरी

22761 शेर

आगे था दिल ही मिरा अब है खुदा आप का नाम
ज़ौक़ से समझिए आप इस को नगीना अपना

जुरअत क़लंदर बख़्श




आज घेरा ही था उसे मैं ने
कर के इक़रार मुझ से छूट गया

जुरअत क़लंदर बख़्श




आलम-ए-मस्ती में मेरे मुँह से कुछ निकला जो रात
बोल उठा तेवरी चढ़ा कर वो बुत-ए-मय-ख़्वार चुप

जुरअत क़लंदर बख़्श




आलूदा-ब-ख़ूँ चश्म से टपके है जो आँसू
सब कहते हैं हैरत से ये मोती है कि मूँगा

जुरअत क़लंदर बख़्श




आस्तीन-ए-मौज दरिया से जुदा होती नहीं
रब्त तेरा चश्म से क्यूँ आस्तीं जाता रहा

जुरअत क़लंदर बख़्श




आया था शब को छुप के वो रश्क-ए-चमन सो आह
फैली ये घर में बू कि मोहल्ला महक गया

जुरअत क़लंदर बख़्श




अहवाल क्या बयाँ मैं करूँ हाए ऐ तबीब
है दर्द उस जगह कि जहाँ का नहीं इलाज

जुरअत क़लंदर बख़्श