EN اردو
ये तो नहीं फ़रहाद से यारी नहीं रखते | शाही शायरी
ye to nahin farhad se yari nahin rakhte

ग़ज़ल

ये तो नहीं फ़रहाद से यारी नहीं रखते

अब्बास ताबिश

;

ये तो नहीं फ़रहाद से यारी नहीं रखते
हम लोग फ़क़त ज़र्बत-ए-कारी नहीं रखते

क़ैदी भी हैं इस शान के आज़ाद तुम्हारे
ज़ंजीर कभी ज़ुल्फ़ से भारी नहीं रखते

मसरूफ़ हैं कुछ इतने कि हम कार-ए-मोहब्बत
आग़ाज़ तो कर लेते हैं जारी नहीं रखते

जीते हैं मगर ज़ीस्त को आज़ार समझ कर
मरते हैं मगर मौत से यारी नहीं रखते

मेहमान-सरा दिल की गिरा देते हैं पल में
हम सदक़ा-ए-जारी को भी जारी नहीं रखते

तन्हा ही निकलते हैं सर-ए-कू-ए-मलामत
हमराह कभी ज़िल्लत-ओ-ख़्वारी नहीं रखते