EN اردو
ये नंग-ए-आशिक़ी है सूद ओ हासिल देखने वाले | शाही शायरी
ye nang-e-ashiqi hai sud o hasil dekhne wale

ग़ज़ल

ये नंग-ए-आशिक़ी है सूद ओ हासिल देखने वाले

असग़र गोंडवी

;

ये नंग-ए-आशिक़ी है सूद ओ हासिल देखने वाले
यहाँ गुमराह कहलाते हैं मंज़िल देखने वाले

ख़त-ए-साग़र में राज़-ए-हक़-ओ-बातिल देखने वाले
अभी कुछ लोग हैं साक़ी की महफ़िल देखने वाले

मज़े आ आ गए हैं इश्वा-हा-हुस्न-ए-रंगीं के
तड़पते हैं अभी तक रक़्स-ए-बिस्मिल देखने वाले

यहाँ तो उम्र गुज़री है इसी मौज ओ तलातुम में
वो कोई और होंगे सैर-ए-हासिल देखने वाले

मिरे नग़्मों से सहबा-ए-कुहन भी हो गई पानी
तअज्जुब कर रहे हैं रंग-ए-महफ़िल देखने वाले

जुनून-ए-इश्क़ में हस्ती आलम पर नज़र कैसी
रुख़-ए-लैला को क्या देखेंगे महमिल देखने वाले