EN اردو
वो मन गए तो वस्ल का होगा मज़ा नसीब | शाही शायरी
wo man gae to wasl ka hoga maza nasib

ग़ज़ल

वो मन गए तो वस्ल का होगा मज़ा नसीब

हसन बरेलवी

;

वो मन गए तो वस्ल का होगा मज़ा नसीब
दिल की गिरह के साथ खुलेगा मिरा नसीब

खाएँगे रहम आप अगर दिल बिगड़ गया
हो जाएगा मिलाप अगर लड़ गया नसीब

शब भर जमाल-ए-यार हो आँखों के रू-ब-रू
जागें नसीब जिस को हो ये रतजगा नसीब

पहरा दिया है दौलत-ए-बेदार-ए-हुस्न का
सोए जो वो बग़ल में तो जागा मिरा नसीब

पहुँचा के मेरी ख़ाक दर-ए-यार तक सबा
रुख़्सत हुई ये कह कर अब आगे तिरा नसीब

ऐ दिल वो तुझ से कहते हैं मेरी बला मिले
ऐसे तिरे नसीब कहाँ ऐ बला-नसीब

जब दर्द-ए-दिल बढ़ा तो उन्हें रहम आ गया
पैदा हुई चमक तो चमकने लगा नसीब

दुश्मन को लुत्फ़-ए-वस्ल 'हसन' को ग़म-ए-फ़िराक़
हर शख़्स का जुदा है मुक़द्दर जुदा नसीब