EN اردو
वस्ल में ज़िक्र ग़ैर का न करो | शाही शायरी
wasl mein zikr ghair ka na karo

ग़ज़ल

वस्ल में ज़िक्र ग़ैर का न करो

इमदाद अली बहर

;

वस्ल में ज़िक्र ग़ैर का न करो
ख़ुश किया है तो फिर ख़फ़ा न करो

ज़ुल्फ़ों पर मुझ को शेफ़्ता न करो
इन बलाओं में मुब्तला न करो

मेरी इतनी तो बात मानो भला
बात अग़्यार से किया न करो

मिलने दूँगा न ग़ैर से तुम को
करो मुझ से मिलाप या न करो

मर भी जाऊँ कहीं ये रोग मिटे
ऐ तबीबों मिरी दवा न करो

मुँह छुपाना ही है अगर मंज़ूर
मेरे आँखों-तले फिरा न करो

ऐ गुल इन दिनों रोओगे
खिलखिला कर बहुत हँसा न करो

बोसा लेने दो कुछ तो हो तक़्सीर
हदफ़-ए-तीर बे-ख़ता न करो

जान सदक़े करूँ जो क़द्र करो
दिल तुम्हें दूँ अगर दग़ा न करो

कभी फ़रियादतन सुनो मेरी
कौन कहता है तुम जफ़ा न करो

ग़ैर पर क्यूँ निगाह करते हो
मुझ को इस तीर का निशाना करो

दो-घड़ी के लिए हम आए हैं
तल्ख़ बातों से बे-मज़ा न करो

एक पुर्ज़े पे लिख के ये दो-हर्फ़
दोस्तो यार को रवाना करो

जल्द आओ कि दम निकलता है
मुझ को पीटो अगर बहाना करो

'बहर' शाकिर रहो मुक़द्दर पर
कस-ओ-ना-कस से इल्तिजा न करो