EN اردو
वही बे-बाकी-ए-उश्शाक़ है दरकार अब भी | शाही शायरी
wahi be-baki-e-ushshaq hai darkar ab bhi

ग़ज़ल

वही बे-बाकी-ए-उश्शाक़ है दरकार अब भी

अजमल सिराज

;

वही बे-बाकी-ए-उश्शाक़ है दरकार अब भी
है वही सिलसिला-ए-आतिश-ओ-गुलज़ार अब भी

अब भी मौजूद है वो बैअत-ए-फ़ासिक़ का सवाल
और मतलूब है वो जुरअत-ए-इंकार अब भी

हैं कहाँ इश्क़ में घर-बार लुटाने वाले
ख़ू-ए-ईसार से मग़लूब हैं अंसार अब भी

कोई यूसुफ़ तो ज़माना करे पैदा 'अजमल'
नज़र आ सकती है वो गर्मी-ए-बाज़ार अब भी