EN اردو
उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहता हूँ | शाही शायरी
unhin ki shah se unhen mat karta rahta hun

ग़ज़ल

उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहता हूँ

इरफ़ान सिद्दीक़ी

;

उन्हीं की शह से उन्हें मात करता रहता हूँ
सितमगरों की मुदारात करता रहता हूँ

यहाँ कोई नहीं सुनता हदीस-ए-दिल-ज़दगाँ
मगर मैं और तरह बात करता रहता हूँ

भला ये उम्र कोई कारोबार-ए-शौक़ की है
बस इक तलाफ़ी-ए-माफ़ात करता रहता हूँ

ये काएनात मिरे बाल-ओ-पर के बस की नहीं
तो क्या करूँ सफ़र-ए-ज़ात करता रहता हूँ

यहीं पे वार-ए-हरीफ़ाँ उठाना पड़ता है
यहीं हिसाब-ए-मुसावात करता रहता हूँ

अजब नहीं किसी कोशिश में कामराँ हो जाऊँ
मोहब्बतों की शुरूआत करता रहता हूँ

हमेशा कासा-ए-ख़ाली छलकता रहता है
फ़क़ीर हूँ सो करामात करता रहता हूँ