EN اردو
उम्र की रौ बदल गई शायद | शाही शायरी
umr ki rau badal gai shayad

ग़ज़ल

उम्र की रौ बदल गई शायद

वामिक़ जौनपुरी

;

उम्र की रौ बदल गई शायद
हम से आगे निकल गई शायद

लौह पर चंद टेढ़े मेढ़े ख़ुतूत
मेरी सूरत बदल गई शायद

फिर चराग़-ए-सुतून-ए-दार बुझा
आज फिर मौत टल गई शायद

मय-कदे में पड़ी है उस की लाश
वो फटी हण्डी चल गई शायद

सरकशी ख़ुद-कशी पे ख़त्म हुई
एक रस्सी थी जल गई शायद

कुछ नहीं बाक़ी अब ब-जुज़ ख़ुशबू
क्या जवानी थी ढल गई शायद