EN اردو
उम्मीद के उफ़ुक़ से न उट्ठा ग़ुबार तक | शाही शायरी
ummid ke ufuq se na uTTha ghubar tak

ग़ज़ल

उम्मीद के उफ़ुक़ से न उट्ठा ग़ुबार तक

शानुल हक़ हक़्क़ी

;

उम्मीद के उफ़ुक़ से न उट्ठा ग़ुबार तक
देखी अगरचे राह-ए-ख़िज़ाँ से बहार तक

रखने को तेरे वादा-ए-ना-मो'तबर की लाज
झेली है दिल ने ज़हमत-ए-सब्र-ओ-क़रार तक

देखा है किस ने मुँह सहर-ए-जल्वा-साज़ का
सब वलवले हैं एक शब-ए-इंतिज़ार तक

सय्याद के सितम से रिहाई का ज़िक्र क्या
सौ दाम थे क़फ़स से सर-ए-शाख़-सार तक

मातम ये है कि ज़ौक़-ए-फ़ुग़ाँ भी नहीं नसीब
बे-सोज़ हो गया नफ़स-ए-शोला-कार तक

जाती है दिल की हसरत-ए-नज़्ज़ारगी कहाँ
नज़्ज़ारा हो गया है निगाहों पे बार तक

क्या उस की शान-ए-बंदा-नवाज़ी का पूछना
बख़्शा है मुफ़लिसों को ग़म-ए-शाह-वार तक

फिर उस के बाद दिल में न उतरी कोई निगाह
वो तेज़ियाँ रहीं तिरे ख़ंजर की धार तक

'हक़्क़ी' से सरगिराँ ही सही नुक्ता-दान-ए-शेर
इक रंग है कि है कुछ इसी जान-ए-हार तक