EN اردو
तू ने लगाई अब की ये क्या आग ऐ बसंत | शाही शायरी
tu ne lagai ab ki ye kya aag ai basant

ग़ज़ल

तू ने लगाई अब की ये क्या आग ऐ बसंत

इंशा अल्लाह ख़ान

;

तू ने लगाई अब की ये क्या आग ऐ बसंत
जिस से कि दिल की आग उठे जाग ऐ बसंत

कैफ़िय्यत-ए-बहार के तू उस को दे ख़बर
मौज-ए-नसीम की तरह उड़ लाग ऐ बसंत

हर शाख़ ज़र्द ओ सुर्ख़ ओ सियह हिज्र-ए-यार में
डसते हैं दिल को आन के जूँ नाग ऐ बसंत

मुँह देखो आशिक़ों के मुक़ाबिल हूँ रंग में
बाँधी है मुझ से किस लिए तू लाग ऐ बसंत

तुझ में कहाँ ये बूक़लमूनी कहाँ ये संग
दश्त-ओ-जबल को ख़ैर से अब भाग ऐ बसंत

जूँ तार-ए-चँग छेड़ न 'इंशा' को बात में
तेरा सुना हुआ है ये घटराग ऐ बसंत