EN اردو
तुम ने पूछा है तो अहवाल बता देते हैं | शाही शायरी
tumne puchha hai to ahwal bata dete hain

ग़ज़ल

तुम ने पूछा है तो अहवाल बता देते हैं

फ़ाज़िल जमीली

;

तुम ने पूछा है तो अहवाल बता देते हैं
वर्ना चेहरे भी मह-ओ-साल बता देते हैं

रूह का हाल भी ऐ काश बताए कोई
दिल की हालत तो ख़द-ओ-ख़ाल बता देते हैं

अब मरासिम भी बिसातों पे सजे मोहरे हैं
कौन सी किस ने चली चाल बता देते हैं

किस में अब कितनी उड़ानों की सकत बाक़ी है
हर परिंदे के पर-ओ-बाल बता देते हैं

दिल के ग़ुंचे भी थे मा'सूम हमारे जैसे
किस के हाथों हुए पामाल बता देते हैं

हाकिम-ए-वक़्त को किस किस ने सलामी दी है
किस की ताली में है सुर-ताल बता देते हैं

घर की दीवार से गिरते हुए रोग़न की तरह
अब मिरी उम्र मिरे बाल बता देते हैं