EN اردو
ताबीर इस की क्या है धुआँ देखता हूँ मैं | शाही शायरी
tabir isko kya hai dhuan dekhta hun main

ग़ज़ल

ताबीर इस की क्या है धुआँ देखता हूँ मैं

आशुफ़्ता चंगेज़ी

;

ताबीर इस की क्या है धुआँ देखता हूँ मैं
इक दरिया कुछ दिनों से रवाँ देखता हूँ मैं

अब के भी राएगाँ गईं सहरा-नवर्दियाँ
फिर तेरी रहगुज़र के निशाँ देखता हूँ मैं

ये सच है एक जस्त में है फ़ासला तमाम
लेकिन उधर भी शहर-ए-गुमाँ देखता हूँ मैं

है रौशनी ही रौशनी मंज़र नहीं कोई
सूरज लटक रहे हैं जहाँ देखता हूँ मैं

आया जो इस हिसार में निकला न फिर कभी
कुछ डूबते उभरते मकाँ देखता हूँ मैं

खाएगी अब के बार भी आशुफ़्तगी फ़रेब
सैद-ए-तिलिस्म-ए-शोला-रुख़ाँ देखता हूँ मैं