EN اردو
सिर्फ़ इक सोज़ तो मुझ में है मगर साज़ नहीं | शाही शायरी
sirf ek soz to mujh mein hai magar saz nahin

ग़ज़ल

सिर्फ़ इक सोज़ तो मुझ में है मगर साज़ नहीं

असग़र गोंडवी

;

सिर्फ़ इक सोज़ तो मुझ में है मगर साज़ नहीं
मैं फ़क़त दर्द हूँ जिस में कोई आवाज़ नहीं

मुझ से जो चाहिए वो दर्स-ए-बसीरत लीजे
मैं ख़ुद आवाज़ हूँ मेरी कोई आवाज़ नहीं

वो मज़े रब्त-ए-निहानी के कहाँ से लाऊँ
है नज़र मुझ पे मगर अब ग़लत-अंदाज़ नहीं

फिर ये सब शोरिश-ओ-हंगामा-ए-आलम क्या है
इसी पर्दे में अगर हुस्न-ए-जुनूँ-साज़ नहीं

आतिश-ए-जलवा-ए-महबूब ने सब फूँक दिया
अब कोई पर्दा नहीं पर्दा-बर-अंदाज़ नहीं