EN اردو
'शुऊर' वक़्त पे दिल की दवा हुई होती | शाही शायरी
shuur waqt pe dil ki dawa hui hoti

ग़ज़ल

'शुऊर' वक़्त पे दिल की दवा हुई होती

अनवर शऊर

;

'शुऊर' वक़्त पे दिल की दवा हुई होती
तो आज फ़िक्र न होती शिफ़ा हुई होती

मुरव्वतन भी अगर आप आ गए होते
तमानिय्यत हमें बे-इंतिहा हुई होती

न जाने कितने बरस हो गए फ़ुग़ाँ करते
कभी तो दाद-रसी ऐ ख़ुदा हुई होती

न था नसीब में दिल की मुराद बर आना
तो काश सब्र की आदत अता हुई होती

हमारा हाल तुम्हारी समझ में आ जाता
अगर किसी से मोहब्बत ज़रा हुई होती

हम अपने-आप से रहते न बे-ख़बर तो भला
हमारी सूरत-ए-हालात क्या हुई होती

'शुऊर' आप की आमद से लाख बेहतर था
ग़रीब-ख़ाने पे नाज़िल बला हुई होती