EN اردو
सवाल करता नहीं और जवाब उस की तलब | शाही शायरी
sawal karta nahin aur jawab uski talab

ग़ज़ल

सवाल करता नहीं और जवाब उस की तलब

शफ़ीक़ सलीमी

;

सवाल करता नहीं और जवाब उस की तलब
कि अन-कही का भी दोहरा अज़ाब उस की तलब

ज़मीन-ए-शोर से कोंपल नुमू की माँगता है
निहाल-ए-ख़ुश्क से ताज़ा गुलाब उस की तलब

वो आँख खुलने का भी इंतिज़ार करता नहीं
दरून-ए-ख़्वाब ही ताबीर-ए-ख़्वाब उस की तलब

विसाल-रुत का हर इक लम्हा उस के नाम किया
मगर है गुज़रे दिनों का हिसाब उस की तलब

'शफ़ीक़' दिन का उजाला तू पढ़ नहीं सकता
पस-ए-ग़ुरूब भी इक आफ़्ताब उस की तलब