EN اردو
सफ़र रस्ता सऊबत ख़्वाब सहरा | शाही शायरी
safar rasta saubat KHwab sahra

ग़ज़ल

सफ़र रस्ता सऊबत ख़्वाब सहरा

ख़ालिद कर्रार

;

सफ़र रस्ता सऊबत ख़्वाब सहरा
समुंदर वाहिमा ख़ूनाब सहरा

सफ़ीने बारिशें तूफ़ान मौसम
जज़ीरे कश्तियाँ सैलाब सहरा

मुसाफ़िर रेत डंठल प्यास पानी
खजूरें बाग़ घर तालाब सहरा

कलीसा मौलवी राहिब पुजारी
कलस मीनार बुत मेहराब सहरा

मशीनें घर धुआँ गंदुम क़तारें
मुलाज़िम नींद बच्चे ख़्वाब सहरा

ज़मीं पत्थर शजर नहरें किनारे
ख़ला नक़्शे हदें गिर्दाब सहरा