EN اردو
सब समझते हैं कि हम किस कारवाँ के लोग हैं | शाही शायरी
sab samajhte hain ki hum kis karwan ke log hain

ग़ज़ल

सब समझते हैं कि हम किस कारवाँ के लोग हैं

इक़बाल अज़ीम

;

सब समझते हैं कि हम किस कारवाँ के लोग हैं
फिर भी पूछा जा रहा है हम कहाँ के लोग हैं

मिल्लत-ए-बैज़ा ने ये सीखा है सद-हा साल में
ये यहाँ के लोग हैं और वो वहाँ के लोग हैं

ख़ाली पैमाने लिए बैठे हैं रिंदान-ए-किराम
मय-कदा उन का है जो पीर-ए-मुग़ाँ के लोग हैं

इन से मत पूछो कि मंज़िल तुम से क्यूँ छीनी गई
इन को मत छेड़ो ये मीर-ए-कारवाँ के लोग हैं

गुल-फ़रोशी से उन्हें हम रोकने वाले हैं कौन
हम चमन के लोग हैं वो बाग़बाँ के लोग हैं

अपने दुश्मन से हमें 'इक़बाल' कोई डर नहीं
उन से बे-शक ख़ौफ़ है जो दरमियाँ के लोग हैं