EN اردو
साहब-ए-ज़र न सही साहब-ए-इज़्ज़त हैं अभी | शाही शायरी
sahab-e-zar na sahi sahab-e-izzat hain abhi

ग़ज़ल

साहब-ए-ज़र न सही साहब-ए-इज़्ज़त हैं अभी

शफ़ीक़ सलीमी

;

साहब-ए-ज़र न सही साहब-ए-इज़्ज़त हैं अभी
और इक संग-ए-मलामत कि सलामत हैं अभी

यूँ तो बे-क़ुफ़्ल हैं लब और सदाएँ आज़ाद
फिर भी अल्फ़ाज़ कि महरूम-ए-समाअत हैं अभी

पुर तअस्सुर थी बहुत उन की ख़िताबत लेकिन
चंद बातें हैं कि मरहून-ए-वज़ाहत हैं अभी

सच के ख़ेमे में रहें झूट की बैअत कर लें
कितने ही लोग कि पाबंद-ए-रिवायत हैं अभी