EN اردو
रुख़-ए-हयात है शर्मिंदा-ए-जमाल बहुत | शाही शायरी
ruKH-e-hayat hai sharminda-e-jamal bahut

ग़ज़ल

रुख़-ए-हयात है शर्मिंदा-ए-जमाल बहुत

बख़्श लाइलपूरी

;

रुख़-ए-हयात है शर्मिंदा-ए-जमाल बहुत
जमी हुई है अभी गर्द-ए-माह-ओ-साल बहुत

गुरेज़-पा है जो मुझ से तिरा विसाल तो क्या
मिरा जुनूँ भी है आमादा-ए-ज़वाल बहुत

मुझे हर आन ये देता है वस्ल की लज़्ज़त
वफ़ा-शनास है तुझ से तिरा ख़याल बहुत

किताब-ए-ज़ीस्त के हर इक वरक़ पे रौशन हैं
ये तेरी फ़र्दा-निगाही के ख़द-ओ-ख़ाल बहुत

पलट गए जो परिंदे तो फिर गिला क्या है
हर एक शाख़-ए-शजर पर बिछे हैं जाल बहुत

तुम्हें है नाज़ अगर अपने हुस्न-ए-सरकश पर
तो मेरा इश्क़ भी है रू-कश-ए-जमाल बहुत

अज़ान-ए-सुब्ह की हर लय की तार टूट गए
फ़रोग़-ए-ज़ुल्मत-ए-शब का है ये कमाल बहुत

किसी भी प्यास के मारे की प्यास बुझ न सकी
समुंदरों में तो आते रहे उछाल बहुत