EN اردو
रोज़ ओ शब की गुत्थियाँ आँखों को सुलझाने न दे | शाही शायरी
roz o shab ki gutthiyan aankhon ko suljhane na de

ग़ज़ल

रोज़ ओ शब की गुत्थियाँ आँखों को सुलझाने न दे

शमीम हनफ़ी

;

रोज़ ओ शब की गुत्थियाँ आँखों को सुलझाने न दे
और जाने के लिए उठ्ठूँ तो वो जाने न दे

सुरमई गहरा ख़ला बे-जान लम्हों का ग़ुबार
मैं न कहता था गुल-ए-मंज़र को मुरझाने न दे

या दिल-ए-वहशी पे यूँ एहसास की यूरिश न हो
या भरी आबादियों को ऐसे वीराने न दे

आरज़ू के क़हर से साँसों की कश्ती को बचा
बादबानों को हवा के साथ लहराने न दे

सुन रहा हूँ देर से जाते हुए लम्हों की चाप
अब किसी को सरहद-ए-इदराक तक आने न दे