EN اردو
रात गुज़री कि शब-ए-वस्ल का पैग़ाम मिला | शाही शायरी
raat guzri ki shab-e-wasl ka paigham mila

ग़ज़ल

रात गुज़री कि शब-ए-वस्ल का पैग़ाम मिला

हसन नईम

;

रात गुज़री कि शब-ए-वस्ल का पैग़ाम मिला
सो गए ख़्वाब की बाँहों में जो आराम मिला

ढूँडते रहिए शब-ओ-रोज़ उमीदों के क़दम
कूचा-ए-ज़ीस्त में ले दे के यही काम मिला

ख़ूबी-ए-बख़्त कि जब भूल चुका था सब कुछ
बेवफ़ाई का लब-ए-ग़ैर से इल्ज़ाम मिला

पा-पियादा था मगर राह में वो धूम मची
झुक के ताज़ीम से शहज़ादा-ए-अय्याम मिला

हम ने बेची नहीं जिस रोज़ मता-ए-ग़ैरत
इक पियाला भी न मय का हमें उस शाम मिला

मुख़्तसर ये है कि जब वक़्त-ए-विदा-ए-गुल था
ख़्वाब में आ के गले मुझ से वो गुलफ़ाम मिला

हम जुनूँ है कि नहीं राह में पूछेंगे 'नईम'
दश्त-ए-ग़ुर्बत में ये क्या कम है कि हमनाम मिला