EN اردو
नहीं है इस नींद के नगर में अभी किसी को दिमाग़ मेरा | शाही शायरी
nahin hai is nind ke nagar mein abhi kisi ko dimagh mera

ग़ज़ल

नहीं है इस नींद के नगर में अभी किसी को दिमाग़ मेरा

ग़ुलाम हुसैन साजिद

;

नहीं है इस नींद के नगर में अभी किसी को दिमाग़ मेरा
मगर किसी ख़्वाब के सफ़र में सिपर करेंगे चराग़ मेरा

सबाहत-ए-शम-ओ-आइना से हुई है मेरी नुमूद लेकिन
सितारा ओ आसमाँ से बाहर कहीं मिलेगा सुराग़ मेरा

तड़प उठी है किसी नगर में क़याम करने से रूह मेरी
सुलग रहा है किसी मसाफ़त की बे-कली से दिमाग़ मेरा

जराहत-ए-वस्ल ने खिलाए हैं ज़ुल्मत-ए-शाम में सितारे
मता-ए-हिज्राँ की चाँदनी से भरा हुआ है अयाग़ मेरा

लिपट रही है फ़सील की बुर्जियों से इक शहर की निगाहें
और एक दीवार-ए-आईना पर झुका हुआ है चराग़ मेरा

ये कैसी सतह-ए-रवाँ पे 'साजिद' धरी हुई है ज़मीन मेरी
कि झूमता है किसी सितारे के साँस लेने से बाग़ मेरा