EN اردو
न हो आरज़ू कुछ यही आरज़ू है | शाही शायरी
na ho aarzu kuchh yahi aarzu hai

ग़ज़ल

न हो आरज़ू कुछ यही आरज़ू है

ग़ुलाम मौला क़लक़

;

न हो आरज़ू कुछ यही आरज़ू है
फ़क़त मैं ही मैं हूँ तो फिर तू ही तू है

न ये है न वो है न मैं हूँ न तू है
हज़ारों तसव्वुर और इक आरज़ू है

न उम्मीद झूटी न कुछ यास सच्ची
नहीं जो कहीं भी वही चार-सू है

किसे ढूँढते हैं यही ढूँढते हैं
यही जुस्तुजू है अगर जुस्तुजू है

जगाएगा किस तरह शोर-ए-क़यामत
ख़मोशी से नाचार हर गुफ़्तुगू है

ख़ुदी भी हमारी ख़ुदाई सही
वही हम-नशीं है वही दू-ब-दू है

मगर दशना था साया-ए-ज़ुल्फ़-ए-साक़ी
कि जो ज़ख़्म है साग़र-ए-मुश्क-बू है