EN اردو
मोहब्बत सेहर है यारो अगर हासिल हो यक-रूई | शाही शायरी
mohabbat sehr hai yaro agar hasil ho yak-rui

ग़ज़ल

मोहब्बत सेहर है यारो अगर हासिल हो यक-रूई

आबरू शाह मुबारक

;

मोहब्बत सेहर है यारो अगर हासिल हो यक-रूई
ये अफ़्सूँ ख़ूब असर करता है लेकिन जबकि जादूई

ख़याल-ए-मा-सिवा सीं साफ़ कर तू अपने सीने कूँ
कि दिल के रिश्ता-ए-इख़्लास कूँ लाज़िम है यकसूई

लिबास-ए-पम्बई बिन क्यूँके गुज़रे मौसम-ए-सर्मा
क़यामत है ये तेरी सर्द-मेहरी तिस पे ये सर्दी

अँधेरा आ गया आँखों के आगे ख़श्म सूँ मेरी
जभी उस छोकरे की बुल-हवस नें ज़ुल्फ़ टुक छूई

पसीने सीं तिरे ऐ शोख़ बू आती है दारू की
एती ऐ फ़ित्नागर सीखी कहाँ सीं तू नें बद-ख़़ूई

मुक़ाबिल दुख़्तर-ए-रज़ की जभी वो मुग़बचा बोला
अब उस के देख मारे शौक़ के पानी हो करचूई

हुए फिरते हो दुश्मन 'आबरू' के ऐ सजन अब तो
कहो उल्फ़त दिली और दोस्ती जानी वो क्या हुई