EN اردو
मिरा अहवाल चश्म-ए-यार सूँ पूछ | शाही शायरी
mera ahwal chashm-e-yar sun puchh

ग़ज़ल

मिरा अहवाल चश्म-ए-यार सूँ पूछ

दाऊद औरंगाबादी

;

मिरा अहवाल चश्म-ए-यार सूँ पूछ
हक़ीक़त दर्द की बीमार सूँ पूछ

मिरे हाल-ए-परेशाँ की हिकायत
सनम के ज़ुल्फ़ के हर तार सूँ पूछ

दिल-ए-पुर-पेच का मेरे हर एक पेच
सजन के चीरा-ए-बलदार सूँ पूछ

हमारे अंदलीब-ए-दिल का मतलब
पियारे के गुल-ए-रुख़्सार सूँ पूछ

सदा बे-ताब क्यूँ रहता है 'दाऊद'
पिया के तुर्रा-ए-तर्रार सूँ पूछ