EN اردو
मेरा शुऊ'र मुझ को ये आज़ार दे गया | शाही शायरी
mera shuur mujhko ye aazar de gaya

ग़ज़ल

मेरा शुऊ'र मुझ को ये आज़ार दे गया

हिमायत अली शाएर

;

मेरा शुऊ'र मुझ को ये आज़ार दे गया
सूरज की तरह दीदा-ए-बेदार दे गया

हर फूल इक शरर है तो हर शाख़ एक बर्क़
जन्नत का ख़्वाब दोज़ख़-ए-गुलज़ार दे गया

लब-बस्तगी में हसरत-ए-गुफ़्तार जाग उठी
ख़ौफ़-ए-सुकूत जुरअत-ए-इज़हार दे गया

जलता हूँ अपनी आग में ख़ुर्शीद की तरह
कैसी सज़ा ये शो'ला-ए-पिंदार दे गया

महव-ए-सुख़न था मैं कि मिरा अक्स हँस पड़ा
आईने से निकल के ये अशआ'र दे गया