EN اردو
मशवरा देने की कोशिश तो करो | शाही शायरी
mashwara dene ki koshish to karo

ग़ज़ल

मशवरा देने की कोशिश तो करो

फ़ारूक़ नाज़की

;

मशवरा देने की कोशिश तो करो
मेरे हक़ में कोई साज़िश तो करो

जब किसी महफ़िल में मेरा ज़िक्र हो
चुप रहो इतनी नवाज़िश तो करो

मेरा कहना हर्फ़-ए-आख़िर भी नहीं
मेरी मानो आज़माइश तो करो

ख़ुद-सताई शेवा-ए-इबलीस है
नज़्र-ए-हक़ हर्फ़-ए-सताइश तो करो

चार सौ ज़ुल्मत के पहरे-दार हैं
रहमतों की हम पे बारिश तो करो