EN اردو
मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे | शाही शायरी
main laDkhaDaya to mujhko gale lagane lage

ग़ज़ल

मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे

सुल्तान अख़्तर

;

मैं लड़खड़ाया तो मुझ को गले लगाने लगे
गुनाहगार भी मेरी हँसी उड़ाने लगे

मिरी क़दीम रिवायत को आज़माने लगे
मुख़ालिफ़ीन भी अब कश्तियाँ जलाने लगे

दिल-ए-हरीस से तामीर की हवस न गई
वो सतह-ए-आब पे काग़ज़ का घर बनाने लगे

किसी की राह-ए-मुनव्वर में मोजज़ा ये हुआ
हमारे नक़्श-ए-कफ़-ए-पा भी जगमगाने लगे

न जाने किस का हमें इंतिज़ार रहने लगा
कि ताक़-ए-दिल पे दिया रोज़ हम जलाने लगे

हुए कुछ इतने मोहज़्ज़ब कि साँस घुटने लगी
जुनूँ-पसंद गले तक बटन लगाने लगे

जिन्हों ने काँटों पे चलना हमें सिखाया था
हमारी राह में वो फूल अब बिछाने लगे

शुरूअ हो गया आँखों में जश्न-ए-ख़ुश-ख़्वाबी
हुई जो रात तो हर सम्त शामियाने लगे