EN اردو
कोई सिवा-ए-बदन है न है वरा-ए-बदन | शाही शायरी
koi siwa-e-badan hai na hai wara-e-badan

ग़ज़ल

कोई सिवा-ए-बदन है न है वरा-ए-बदन

दानियाल तरीर

;

कोई सिवा-ए-बदन है न है वरा-ए-बदन
बदन में गूँज रही है अभी सदा-ए-बदन

अजब है शहर मगर शहर से भी लोग अजब
उधार माँग रहे हैं बदन बरा-ए-बदन

जहाँ ठिठुरती तमन्ना को आग तक न मिले
वहाँ पे कौन ठहरता है ऐ सरा-ए-बदन

कहीं चमकती हुई रेत भी दिखाई न दी
कहाँ गया वो समुंदर सराब खाए बदन

चराग़ बन के चमकते हैं रोज़ शाम ढले
हमारे पहलू में सोए हुए पराए बदन

हर एक राह में बिखरे पड़े हैं बर्ग-ए-नफ़स
यहाँ चली है बहुत दिन तलक हवा-ए-बदन

वो अपनी क़ौस-ए-क़ुज़ह ले गया तो क्या होगा
'तरीर' ग़ौर-तलब है तिरी फ़ज़ा-ए-बदन