EN اردو
ख़्वाब खुलना है जो आँखों पे वो कब खुलता है | शाही शायरी
KHwab khulna hai jo aankhon pe wo kab khulta hai

ग़ज़ल

ख़्वाब खुलना है जो आँखों पे वो कब खुलता है

शाहीन अब्बास

;

ख़्वाब खुलना है जो आँखों पे वो कब खुलता है
फिर भी कहिए कि बस अब खुलता है अब खुलता है

बाब-ए-रुख़्सत से गुज़रता हूँ सो होती है शनाख़्त
जिस क़दर दोश पे सामान है सब खुलता है

ये अंधेरा है और ऐसे ही नहीं खुलता ये
देर तक रौशनी की जाती है तब खुलता है

मेरी आवाज़ पे खुलता था जो दर पहले-पहल
मैं परेशाँ हूँ कि ख़ामोशी पे अब खुलता है

इक मकाँ की बड़ी तशवीश है रहगीरों को
वो जो बरसों में नहीं खुलता तो कब खुलता है

अब खुला है कि चराग़ों को यहाँ रक्खा जाए
ये वो रुख़ है जहाँ दरवाज़ा-ए-शब खुलता है

उस ने खुलने की यही शर्त रखी हो जैसे
मुझ में गिर्हें सी लगा जाता है जब खुलता है