EN اردو
ख़लल आया न हक़ीक़त में न अफ़्साना बना | शाही शायरी
KHalal aaya na haqiqat mein na afsana bana

ग़ज़ल

ख़लल आया न हक़ीक़त में न अफ़्साना बना

फ़रहत एहसास

;

ख़लल आया न हक़ीक़त में न अफ़्साना बना
मैं तो लगता है कि बेकार ही दीवाना बना

मार ही डाला था साहिल के मरज़ ने मुझ को
एक सैलाब अचानक ही शिफा-ख़ाना बना

जैसे परछाईं बनाई गई हर जिस्म के साथ
उसी अंदाज़ से हर शहर का वीराना बना

मस्जिद-ए-जिस्म जिसे कोई नमाज़ी न मिला
वहीं इक शाम मिरी रूह का मय-ख़ाना बना

फ़रहत-एहसास से आती थी सदा-ए-गिर्या
आख़िर-कार वो दुनिया का अज़ा-ख़ाना बना