EN اردو
कहते हैं कि अब हम से ख़ता-कार बहुत हैं | शाही शायरी
kahte hain ki ab humse KHata-kar bahut hain

ग़ज़ल

कहते हैं कि अब हम से ख़ता-कार बहुत हैं

अदा जाफ़री

;

कहते हैं कि अब हम से ख़ता-कार बहुत हैं
इक रस्म-ए-वफ़ा थी सो वफ़ादार बहुत हैं

लहजे की खनक हो कि निगाहों की सदाक़त
यूसुफ़ के लिए मिस्र के बाज़ार बहुत हैं

कुछ ज़ख़्म की रंगत में गुल-ए-तर के क़रीं थे
कुछ नक़्श कि हैं नक़्श-ब-दीवार बहुत हैं

राहों में कोई आबला-पा अब नहीं मिलता
रस्ते में मगर क़ाफ़िला-सालार बहुत हैं

इक ख़्वाब का एहसाँ भी उठाए नहीं उठता
क्या कहिए कि आसूदा-ए-आज़ार बहुत हैं

क्यूँ अहल-ए-वफ़ा ज़हमत-ए-बेदाद-निगाही
जीने के लिए और भी आज़ार बहुत हैं

हर जज़्बा-ए-बेताब के अहकाम हज़ारों
हर लम्हा-ए-बे-ख़्वाब के इसरार बहुत हैं

पलकों तलक आ पहुँचे न किरनों की तमाज़त
अब तक तो 'अदा' आइना-बरदार बहुत हैं