EN اردو
काविशों से अमाँ मिले न मिले | शाही शायरी
kawishon se aman mile na mile

ग़ज़ल

काविशों से अमाँ मिले न मिले

तिलोकचंद महरूम

;

काविशों से अमाँ मिले न मिले
फिर तिरा आस्ताँ मिले न मिले

अब क़फ़स ही को आशियाँ कहिए
राहत-ए-आशियाँ मिले न मिले

दिल से रहते हैं मशवरे दिन रात
हम-सुख़न हम-ज़बाँ मिले न मिले

महव-ए-फ़रियाद हम हैं आज कि फिर
फ़ुर्सत-ए-यक-फ़ुग़ाँ मिले न मिले

अलम-ए-आह सर-बुलंद है आज
कल हमारा निशाँ मिले न मिले

तू तो बेताब है मगर ऐ दिल
हो के वो मेहरबाँ मिले न मिले

ये ग़ज़ल 'जोश' को सुना 'महरूम'
फिर कोई नुक्ता-दाँ मिले न मिले