EN اردو
जो कहा था तुम्हें सुना भी था | शाही शायरी
jo kaha tha tumhein suna bhi tha

ग़ज़ल

जो कहा था तुम्हें सुना भी था

औरंगज़ेब

;

जो कहा था तुम्हें सुना भी था
आज़माना नहीं कहा भी था

मेरा मिलना नहीं हुआ लेकिन
मैं तो अपनी तरफ़ गया भी था

इश्क़ होता है मानता हूँ मैं
मुझ को इक बार ये हुआ भी था

ये सज़ा जो भुगत रहे हो तुम
क्या हक़ीक़त में कुछ किया भी था

मेरे मरने का क्या हुआ मतलब
उस का मतलब कि मैं जिया भी था

तुम तो ज़िंदा हो अब तलक प्यारे
ज़हर को ठीक से पिया भी था